देहरादून
यहाँ डूबा किशोर, SDRF ने चलाया सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन*
SDRF को सूचना मिली कि मालदेवता में एक लड़का नदी में डूब गया है ।उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा गहन सर्चिंग कर पानी की गहराई में जा कर उक्त शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मृतक का नाम – रोहित s/o रवि रावत उम्र 16 वर्ष निवासी विश्वनाथ एंक्लेव मयूर विहार देहरादून।
उक्त किशोर अपने दोस्तों के साथ अल सुबह शिखर फॉल ,मालदेवता में घूमने आया था। घूमते हुए पानी मे जैसे ही उतरा तो गहराई का अंदाज़ा न होने के कारण अचानक ही डूबने लगा। साथियों ने बचाने की बहुत कोशिश की परन्तु तब तक वह पानी मे ओझल हो गया था। SDRF टीम द्वारा पानी की गहराई में जाकर शव को बरामद किया गया।
More Stories
जानलेवा हमले के आरोपी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग बच्चों के साथ मारपीट कर उनका लैंगिग उत्पीडन करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मालदेवता क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चलाने तथा हुड़दंग करने वाले 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार