देहरादून: चौकी हर्रावाला/थाना डोईवाला पर सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के जंगल में चित अवस्था में पड़ा है, सूचना पर प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा आवश्यक कार्यवाही हेतु चौकी हर्रावाला से पुलिस टीम को मौके भेजा गया तो लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के दाहिनी ओर के जंगल के करीब 800 मीटर अंदर एक व्यक्ति जमीन पर मुंह के बल पड़ा हुआ मिला, मौके पर स्थानीय लोग भी थे तथा उनके अतिरिक्त मौके पर मृतक उपरोक्त का पुत्र करण नेगी मौजूद था, जिसके द्वारा बताया गया कि मेरे पिता की नकरौंदा मोड हर्रावाला में सप्लायर एवम हार्डवेयर की दुकान है, वह काफी समय से डिप्रेशन में चल रहे थे, उक्त व्यक्ति की शिनाख्त वीरेंद्र सिंह नेगी पुत्र श्री रतन सिंह नेगी निवासी मोकमपुर माजरी माफी देहरादून उम्र 51 वर्ष के रूप में हुई। शव से करीब 100 मीटर की दूरी पर ही कीटनाशक दवाई की एक खाली शीशी मिली। प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण मृतक उपरोक्त द्वारा आत्महत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है, घटनास्थल व आस-पास से कोई सुसाईड नोट नही मिला। मृतक के शव को 108 की मदद से कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया, नावक्त होने का पंचायतनामा की कार्यवाही नियमानुसार नहीं हो पाई। मृतक उपरोक्त के शव का पंचायतनामा कल प्रातः भर कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जायेगी। घटना के कारणों की जाँच की जा रही है।

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग, अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री धामी देहरादून में प्रसिद्ध निशानेबाज़ एवं पद्मश्री स्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर स्वर्गीय जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की
लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश, ग्रोथ सेंटरों की व्यापक समीक्षा कर क्षमता बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार करें : मुख्य सचिव