देहरादून
आज दिनांक 31 अगस्त 2022 को चीता 40 करणपुर थाना डालनवाला जनपद देहरादून के कर्मचारी कॉन्स्टेबल 1528 ईश कुमार व कॉन्स्टेबल 427 मनोज व पी0 आर0डी0 जवान चंदन सिंह को सूचना मिली कि रायपुर रोड सर्वे चौक से आगे एक व्यक्ति गंदे नाले में गिरा है, जो डूब रहा है तथा जिसे कोई बाहर नहीं निकाल पा रहा है। जिस पर चीता कर्मचारी मौके पर गए और उस व्यक्ति को गंदे नाले से बाहर निकाला तथा उसे प्राथमिक चिकित्सा देते हुए उसे तुरंत हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टर ने बताया कि अगर 2 मिनट की देरी हो जाती तो यह व्यक्ति मर सकता था। चीता कर्मचारियों द्वारा तत्परता से किए गए कार्य से उक्त व्यक्ति की जान बच सकी। उक्त संपूर्ण घटना करणपुर चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

More Stories
सीएम धामी ने हल्द्वानी में जनपद नैनीताल के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस, वन एवं विकास विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए स्थायी समाधान और जवाबदेही तय करने के निर्देश
सीएम धामी ने नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का किया भव्य शुभारंभ
नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023: महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल— कुसुम कंडवाल