अतिक्रमणकारियों पर चला निगम का बुलडोज़र, नालापानी चौक को कराया गया खाली

देहरादून

फुटपाथ पर सामान रखकर दुकान चलाने एवं झोपड़ी बनाकर रहने वाले बागड़ीयो से आम नागरिकों को होने वाली समस्याओ की शिकायत नगर निगम को प्राप्त हो रही थी। जिस पर नगर आयुक्त मनुज गोयल के निर्देश के बाद उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल के नेतृत्व में आज टीम ने नालापानी में फूटपाथ तथा सड़क किनारे खाली जगह अतिक्रमण कर रह रहे अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें वहां से हटा दिया । टीम में दीपेन्द्र बमोला कर निरिक्षक, राकेश कुमार कर निरिक्षक व नगर निगम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

About Author