देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। प्रदेश में आज कोरोना के 8,517 मामले सामने आए हैं, जबकि 151 संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं आज 4,548 मरीज ठीक भी हुए हैं। 36,443 सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 63,911 हो गई है। प्रदेश में अब तक 2 लाख 20 हजार 351 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 49 हजार 489 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, अब तक 3,293 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 342 हो गई है।
आज अल्मोड़ा में 229, बागेश्वर में 109, चमोली में 348, चम्पावत में 276, देहरादून में 3123, हरिद्वार में 1045, नैनीताल में 847, पौड़ी में 413, पिथौरागढ़ में 212, रुद्रप्रयाग में 140, टिहरी में 256, उधमसिंह नगर में 1130 और उत्तरकाशी में 389 मामले सामने आए हैं।

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार