जोशीमठ: कांग्रेस ने कमरतोड़ महंगाई, बिगड़ती अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी और केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शुक्रवार को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह फर्स्वाण के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान हेलंग प्रकरण की यथाशीघ्र उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की भी मांग की। इस मौके पर पूर्व पीसीसी सदस्य रामेश्वर थपलियाल, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कमल रतूड़ी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष देवेश्वरी साह, सुखदेव सिंह, हरेन्द्र राणा, रजनीश पंवार, अजीतपाल रावत, कुसुम सती, विपिन साह, सभासद प्रदीप भट्ट, यशपाल डुंगरियाल, लक्ष्मी लाल, जगदीश भण्डारी व दिनेश राणा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

More Stories
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर