रामनगर
महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों, बलात्कारों के विरोध में महिला हितों की आवाज बुलंद करने के लिए रुद्रपुर में महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित शांतिपूर्ण प्रदर्शन में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ धामी सरकार की पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण व्यवहार किए जाने के विरोध में गुस्साई कांग्रेस ने सड़कों पर उतरने का ऐलान किया है। पार्टी कार्यालय में पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता ने पुलिस के व्यवहार को अमानवीय बताते हुए कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बढ़ते महिला अपराधों पर रोक लगाने में असफल साबित हुई है। इसके अलावा वह पुलिसिया दमन के बूते विरोधकी आवाजों को कुचलने का भी प्रयास कर रही है। लेकिन पार्टी कार्यकर्ता पुलिस दमन से डर कर चुप नहीं बैठेंगे। रुद्रपुर में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा पार्टी नेताओं पर की गई बर्बरता के दोषियों के खिलाफ यदि प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर भाजपा सरकार की नींद हराम कर देंगे। इस दौरान पत्रकार वार्ता में अनिल अग्रवाल खुलासा, विनय पलाडिया आदि मौजूद रहे।

More Stories
नगर निगम देहरादून द्वारा डेंगू रोकथाम हेतु विशेष लार्वीसाइडल टैंकर अभियान का शुभारंभ, 15 लार्वीसाइडल टैंकरों को विभिन्न क्षेत्रों एवं वार्डों के लिए किया गया रवाना, महापौर और नगर आयुक्त ने वाहनों को दिखायी हरी झंडी
तड़के सुबह दून पुलिस और राजस्थान के बदमाशों में मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी
आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना को मिली रफ्तार, जून तक पूरे होंगे सभी लंबित कार्य, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने तय की समयसीमा, रजिस्ट्री से लेकर निर्माण कार्यों तक होगी सख्त मॉनिटरिंग, प्रतिकर लेने के बावजूद कब्जा नहीं छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई, खुद स्थलीय निरीक्षण करेंगे उपाध्यक्ष