देहरादून
आज युवा कांग्रेस देहरादून द्वारा अग्नीपथ योजना के विरोध में राजपुर रोड से घंटाघर होते हुए एक मशाल जुलूस का आयोजन किया गया युवा कांग्रेसी देहरादून द्वारा कहा गया कि युवा कांग्रेस तमाम उन युवाओं की लड़ाई अग्रिम पंक्ति पर आकर लड़ेगी जिनके सपने मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण चकनाचूर हो चुके हैं आज लाखों युवाओं द्वारा सेना की भर्ती की तैयारी की गई परंतु मोदी सरकार के एक गलत फैसले के कारण युवाओं को अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ दिख रहा है भारत सरकार द्वारा एवं मोदी जी की गलत नीतियों का ही कारण है कि आज पूरा देश जल रहा है पूरे देश में युवा उग्र आंदोलन को बाध्य हो चुका है युवा कांग्रेस भी शांतिपूर्ण तरीके से युवाओं की लड़ाई लड़ी जी आज युवा कांग्रेस द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से मशाल जुलूस का आयोजन किया गया अगर इस और कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया तो आने वाले समय में युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगी
इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचंद शर्मा, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस देहरादून भूपेंद्र नेगी प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस सुमित खन्ना, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस राहुल प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अविनाश मणि, प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह जूनियर, महानगर उपाध्यक्ष शशांक पाल ,प्रदेश सचिव पुनीत सिंह, जिला महासचिव जॉय बसवाल, जिला जिला महासचिव कृष्णा, जिला महासचिव अभिनव बिष्ट,वार्ड अध्यक्ष शुभम वर्मा,महानगर सचिव संतोष भारती आदि मौजूद रहे।

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पहली अपराध गोष्ठी में भी एसएसपी दून के सख्त तेवर रहे बरकरार, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता/लापरवाही पर अब होगा सीधे एक्शन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि, एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हुआ हस्तातंरण