देहरादून
जैसा कि विभिन्न समाचार पत्रों/ न्यूज पोर्टल पर उत्तराखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 21 देहरादून कैंट से उपचुनाव लड़ने की बात चल रही है और जैसा कि पुष्कर सिंह धामी वीडियो में संदर्भित कर रहे है कि वे राज्य निर्माण के पश्चात से 21 देहरादून कैंट के यमुना कालोनी वार्ड में निवास कर रहे है साथ ही देहरादून कैंट विधानसभा भाजपा का अभेद किला होने को वह अपने मजबूत पक्ष मन रहे है परिपेक्ष में गोविंदगढ़ से पूर्व पार्षद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता #चरणजीत_कौशल ने पार्टी से मांग की ।
यदि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 21 देहरादून कैंट विधानसभा से चुनाव लड़ते है तो उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी बनाया जाए।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता चरणजीत कौशल ने कहा कि प्रदेश में उपचुनाव थोपना भाजपा को भारी पड़ेगा। क्या भाजपा के 47 विधायकों में से कोई भी मुख्यमंत्री बनने लायक नहीं था, हारे हुए मुख्यमंत्री को दुबारा मुख्यमंत्री बनाना जनादेश का अपमान है।
More Stories
थार पर टशन ले रहे युवकों की दून पुलिस ने निकाली हेकड़ी, युवकों द्वारा थार गाड़ी के ऊपर चढ़कर खतरनाक तरीके से की जा रही थी आतिशबाजी
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी स्थित कालू सिद्ध मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में की पूजा-अर्चना
नैनीताल जनपद की 126 करोड़ 69 लाख लागत की 27 विकास परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास