देहरादून
उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में संपूर्ण जनपद में ऑपरेशन स्माइल चलाया जा रहा है। जिसके दौरान दून पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत है:
*01: 05 बालकों को कराया बाल श्रम से मुक्त:* अभियान के दौरान दिनांक 18.10.24 को ऑपरेशन स्माइल तथा दून पुलिस की टीम वह जनपद देहरादून की संयुक्त टीमों द्वारा कस्बा हरबर्टपुर, विकासनगर आदि से अलग अलग स्थानों से बालश्रम करते पाए पांच बालकों बालश्रम से मुक्त कराकर *CWC* के समक्ष पेश कर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई गई।
*02: परिजनों से नाराज होकर घर छोडकर गयी युवती को सकुशल ढूंढकर किया उसके परिजनों के हवाले:-* दिनांक: 13-10-24 को वादिनी निवासी काली मंदिर भंडारी बाग द्वारा थाना पटेलनगर पर अपनी पुत्री के नाराज होकर घर से बिना बताए कहीं चली जाने के सम्बन्ध में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। उक्त गुमशुदा युवती की तलाश हेतु ऑपरेशन स्माइल की टीम नंबर 2 द्वारा कड़ी मेहनत और किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप टीम द्वारा उक्त युवती को रेलवे स्टेशन के पास से सकुशल बरामद किया गया, युवती द्वारा पूछताछ में अपने साथ किसी भी प्रकार के अपराध होने से मना किया गया। युवती को सकुशल उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया। जिस पर युवती के परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की सराहना करते हुए दून पुलिस का धन्यवाद प्रकट किया गया।

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग, अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री धामी देहरादून में प्रसिद्ध निशानेबाज़ एवं पद्मश्री स्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर स्वर्गीय जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की
लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश, ग्रोथ सेंटरों की व्यापक समीक्षा कर क्षमता बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार करें : मुख्य सचिव