पुष्कर सिंह धामी, सीएम
देहरादून
उत्तराखंड में इन दिनों लव जिहाद के मामले सुर्खियों में हैं और लोग अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सड़कों पर उतरने लगे हैं। पछुवादून से लेकर उत्तरकाशी तक लव जिहाद के मामलों को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। पुरोला में हिंदू नाबालिग लड़की को भगाने की कोशिश का मामला शांत होता नहीं दिख रहा है। विशेष समुदाय और बाहरी व्यापारियों के खिलाफ स्थानीय लोगों में आक्रोश बरकरार है। यहां तक कि विशेष समुदाय के लोगों की दुकानों के बाहर 15 जून की प्रस्तावित महापंचायत से पहले दुकानें खाली करने के पोस्टर तक नजर आ रहे हैं।वहीं इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी संज्ञान लिया और कहा कि लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह से सख्त है। देवभूमि में इस तरीके की हरकतों को नहीं होने दिया जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि डीजीपी को ऐसे मामलों में सख्ती बरतने के निर्देश दे दिए हैं कि जांच करके ऐसे मामलों में सख्ताई से कार्रवाई करें।

More Stories
चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, तीर्थ पुरोहितों, होटल एवं ट्रैवल संगठनों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार
वीकेंड पर दून पुलिस ने उतारा थार सवारों का खुमार, ड्रंक एंड ड्राइव व यातायात नियमो के उल्लंघन पर कई काली थार सहित दर्जनों वाहनो को पुलिस ने किया सीज
सीएम धामी की अगुवाई में 18 वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, प्रधानमंत्री 28वीं बार, मंगलवार को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर