देहरादून
मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में पर्यटन एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मानसखण्ड कॉरिडोर विकसित करने एवं रोप-वे निर्माण परियोजनाओं के चिन्हीकरण एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसखण्ड कॉरिडोर के अन्तर्गत कुमाऊं मंडल में स्थित महत्त्वपूर्ण मंदिरों को जोड़ने हेतु अच्छी गुणवत्ता की सड़कों के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार किया जाए। उन्होंने इसमें पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जा सकने वाले क्षेत्रों को भी शामिल करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि गढ़वाल एवं कुमाऊं की कनेक्टिविटी को बढ़ाने के क्षेत्र में भी कार्य किया जाए। प्रदेश की ऐसे सभी मार्गों, जिनसे गढ़वाल एवं कुमाऊं को जोड़ा जा सके, को विकसित करने हेतु भी कार्ययोजना तैयार की जाए। इसके साथ ही, मुख्य सचिव ने पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश को विकसित किए जाने हेतु रोप- वे विकसित किए की आवश्यकता बताई। इसके लिए उन्होंने पर्वतमाला योजना के अन्तर्गत गढ़वाल एवं कुमाऊं क्षेत्र में रोप-वे निर्माण की सम्भावनाओं को तलाशते हुए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव लो.नि.वि.आर.के. सुधांशु एवं सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर सहित अन्य उच्चाधिकारी भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव लो.नि.वि.आर.के. सुधांशु एवं सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर सहित अन्य उच्चाधिकारी भी उपस्थित थे।

More Stories
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर