देहरादून
देहरादून के गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्य धाम के निर्माण कार्यों की प्रगति की आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रबंध निदेशक उत्तराखंड पेयजल निगम रणवीर सिंह चौहान को निर्देश दिए कि फरवरी 2024 तक योजना को पूरा कर लिया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य प्रदेश है। इस लिहाज से देहरादून के गुनियाल गांव में बन रहा सैन्य धाम उत्तराखंड के लिए महत्वपूर्ण योजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश सैनिकों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण प्रदेश है। मुख्यमंत्री ने सैनिक कल्याण विभाग को निर्देश दिए गये कि योजना माह फरवरी-2024 तक पूर्ण कराया जाये, जिस हेतु आवश्यक धनराशि कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल निगम को शीघ्रातिशीघ्र उपलब्ध कराई जाए।

More Stories
सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 5 घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां