देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सायं मुख्यमंत्री आवास में प्रो सावित्री कैड़ा जन्तवाल द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘ कुमाऊँ की महिलाओं का राष्ट्रीय संग्राम तथा स्थानीय जनान्दोलनों में योगदान (बीसवी सदी) पुस्तक का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की मातृशक्ति का स्वतंत्रता संग्राम, जन आंदोलनों के साथ उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आन्दोलन में सक्रिय भागीदारी रही है।
मुख्यमंत्री ने प्रो. सावित्री कैड़ा जन्तवाल के इन सामयिक विषयों पर शोध कर पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज के व्यापक हित में बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रो. जंतवाल इतिहास अनुसंधान, सामाजिक आर्थिक सुधार, सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण के साथ पर्वतारोहण के क्षेत्र में भी महिलाओं की प्रेरणास्रोत रही है।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता आर्या, अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्धन, सचिव दिलीप जावलकर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

More Stories
अपने ही घर मे चोरी की घटना को अंजाम देने वाली मामा-भांजे की जोडी आयी दून पुलिस की गिरफ्त मे
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, दो भवन सील, तुन्तोवाला और मेहुवाला माफी में कार्रवाई, बहुमंजिला भवन समेत दो निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प, किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय – मुख्यमंत्री