देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम में वर्ष 2013 की भीषण त्रासदी में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 16 जून 2013 को केदारनाथ में हुए जल प्रलय के समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए केदारपुरी के पुनर्निर्माण में सहयोगी बनने का संकल्प लिया था।
प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने केदारपुरी के भव्य पुनर्निर्माण का संकल्प पूरा किया। इसका वृहद् मास्टर प्लान बना कर सुनियोजित और चरणबद्ध तरीक़े से सभी कामों को पूर्ण किया गया। इस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार भव्य केदारपुरी के निर्माण के संकल्प को पूर्ण करने में सफल हो पायी है। केदारनाथ धाम की ध्यान गुफा में प्रधानमंत्री श्री मोदी का स्वयं ध्यान लगाना भी देश विदेश के लोगों में केदारनाथ के प्रति आस्था का भाव जागृत करने में प्रेरणादायी बना।
उन्होंने कहा कि आज श्री केदारनाथ धाम अपने भव्य और दिव्य स्वरूप में हम सबके सामने है। केदारनाथ धाम में सुगम और सुव्यवस्थित यात्रा हेतु विभिन्न सुविधाओं का विकास कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष बचे हुए कामों को पूर्ण किया जा रहा है। यात्रियों की सुगमता हेतु शीघ्र रोप-वे का निर्माण कार्य भी पूर्ण हो जाएगा।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग, कुमाऊं में भी खुलेगा वन विकास निगम का कार्यालय
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 16 करोड की वित्तीय स्वीकृति
जल जीवन मिशन 2.0 के अन्तर्गत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग,राष्ट्रीय जल जीवन मिशन, जल शक्ति मंत्रालय और उत्तराखण्ड सरकार के मध्य एम.ओ.यू पर किये गये हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री धामी ने किया वर्चुअल प्रतिभाग