देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को रुड़की में आयोजित तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वयं बाइक चलाकर रैली की शुरुआत की। सैकड़ो की संख्या में बाईकों पर लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की शान तिरंगा देश भक्ति एवं देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने तिरंगा यात्रा को देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लेने का भी अभियान बताया। मुख्यमंत्री ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में भी सहयोगी बनने की अपील की।
इस अवसर पर सांसद कल्पना सैनी विधायक प्रदीप बत्रा पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन, देशराज कर्णवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता आदि शामिल रहे।

More Stories
मॉडल बना धामी सरकार का “सैनिक कल्याण,” योजनाओं को लागू करने में अग्रणी उत्तराखण्ड, अग्निवीर रोजगार सेल का गठन करने वाला देश का पहला राज्य
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर किया गहरा दुःख व्यक्त