देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण कर इस अवसर पर आयोजित होने वाले ‘राष्ट्रीय युवा दिवस‘ की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद महान आध्यात्मिक विचारक एवं वक्ता थे। उन्होंने भारतीय दर्शन तथा हमारी महान संस्कृति के महत्व को देश व दुनिया से परिचित कराने का महान कार्य किया। वह युवाओं के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। हमारे युवा देश की ताकत हैं। स्वामी विवेकानंद ने हमें उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्त होने तक न रूको का मंत्र दिया था। देश एवं राज्य के विकास के लिए युवाओं का देश के प्रति जिम्मेदार होना जरूरी है। स्वामी विवेकानन्द द्वारा दिये गये संस्कारों एवं शिक्षा को आगे बढ़ाने की जरूरत बताते हुये मुख्यमंत्री ने युवाओं सहित सभी प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर देश एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान देकर सहयोगी बनें।

More Stories
सीएम धामी ने बहुद्देशीय क्रीड़ा हॉल में 87वें इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने टेबल टेनिस खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया
मुख्य सचिव ने ली फॉरेस्ट फायर की रोकथाम को लेकर शासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक
प्रधानमंत्री ने देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में किया 210 किमी लंबे, दिल्ली -देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का किया लोकार्पण, विकसित भारत के लिए, प्रगति, प्रकृति और संस्कृति की त्रिवेणी जरूरी–पीएम मोदी