देहरादून
मुख्यमंत्री ने कहा कि सबकी साधना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखंड से भगवान श्री राम का भी विशेष नाता है। देवप्रयाग में भगवान श्री राम को समर्पित रघुनाथ मंदिर एवं बागेश्वर जनपद में निर्मल बहती सरयू नदी है। मां सरयू का उद्गम स्थल हमारे उत्तराखंड में है एवं सरयू किनारे ही अयोध्या धाम में श्री राम विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के लोग राम भक्त भी हैं और राष्ट्र भक्त भी हैं। जब से राज्य में इस पखवाड़े की शुरूआत हुई, तब से पूरा प्रदेश राममय हो गया है। प्रदेशभर में 14 जनवरी से अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राज्य के अंदर सांस्कृतिक महोत्सव के तहत विभिन्न मंदिरों घाटों में सफाई अभियान एवं भजन कीर्तन चल रहे हैं। उन्होंने कहा प्रभु श्री राम की कृपा से ही उत्तराखंड निरंतर आगे बढ़ रहा है। अयोध्या में भव्य और विशाल राम मंदिर दुनिया का बड़ा केन्द्र बनने जा रहा है।
इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, राकेश जुयाल, ममराज अग्रवाल, राजेश मित्तल एवं शोभायात्रा में प्रतिभाग कर रहे लोग मौजूद थे।

More Stories
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
गृहमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस में नव नियुक्त आरक्षियों को किये नियुक्ति पत्र प्रदान
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया–अमित शाह