देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में पहाड़ी खाने की रेसेपी पर आधारित पुस्तक The Heavenly Abode पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों एवं व्यंजनों को बढ़ावा देने की दिशा में यह सराहनीय प्रयास है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वोकल फॉर लोकल की जो बात कही है। उस दिशा में यह एक अच्छा प्रयास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी से अपनी यात्रा व्यय की 5 प्रतिशत धनराशि स्थानीय उत्पादों के क्रय पर व्यय करने की बात कही है।
‘‘ The Heavenly Abode ’’ पुस्तक की लेखिका श्रीमती स्मृति हरि एवं आशु जैन ने कहा कि इस पुस्तक में उत्तराखण्ड के स्थानीय व्यंजनो के बारे में जानकारी दी गई है। अन्य देशों के लोगों को भी उत्तराखण्ड के स्थानीय व्यंजनों के बारे में जानकारी हो इसलिए यह पुस्तक अंग्रजी में लिखी गई है। उन्होंने कहा कि पुस्तक के माध्यम से उत्तराखण्ड के मोटे अनाजों एवं जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है।

More Stories
व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डर वितरण के लिए नई एसओपी राज्य को मिला अतिरिक्त 26 प्रतिशत का कोटा
एसएसपी देहरादून द्वारा पब/बार/होटल/प्रतिष्ठानों हेतु जारी निर्देशो का दिखा असर, 14 पब/बार/होटल/प्रतिष्ठान स्वामियों द्वारा अपने प्रतिष्ठान के एन्ट्री व आउटर प्वांइटों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस कराया उपलब्ध
ऋषिकेश महायोजना–2031: अव्यवस्थित विकास से सुनियोजित भविष्य की ओर बड़ा कदम, मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर सचिवालय में मंथन, तपोवन क्षेत्र की चुनौतियों के समाधान पर खास जोर