देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने सीता अशोक का पौधा लगाया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश की जनता से भी आह्वान किया कि वे इस पावन कार्य में सहभागी बनें और अपनी मां के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए प्रकृति की सेवा करें। यह अभियान मातृ सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के नाम पर एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल और मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी पौधारोपण किया।
More Stories
प्रेमनगर थानाक्षेत्र में रोहित नेगी हत्याकांड के मुख्य अभियुक्तों के साथ मुजफ्फरनगर मंगलौर बॉर्डर में देहरादून पुलिस के साथ मुठभेड़
उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर संगठन में सहायक अभियंता वरिष्ठ सूची को लेकर भारी आक्रोश, संगठन के सदस्यों ने ऊर्जा भवन में किया विरोध प्रदर्शन, निगम प्रबंधन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
कारगिल शहीदों को सलाम – सेना के जवान पहुंचे घर-घर, परिजनों को भेंट किए स्मृति सम्मान चिन्ह’’