नैनीताल
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों से मिलकर लिया फीडबैक, बच्चों के साथ खेले क्रिकेट । नैनी झील किनारे चाय की चुस्कियां का लिया आनंद।मुख्यमंत्री ने नैनीताल घूमने आए पर्यटकों को खुद पिलाई चाय।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सादगी के साथ अपने चित परिचित अंदाज में मंगलवार को नैनीताल की ठंडी सड़क समेत आसपास के क्षेत्र के भ्रमण पर निकल गए।क्रिकेट प्रेमियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नैनीताल खेल मैदान की स्थिति को दुरुस्त करने और नैनीताल में खेल सुविधाओं को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जिस पर हामी भरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा उनके पास खेलों की स्थिति को सुधारने के लिए प्रस्ताव आया है जिस पर अमल किया जा रहा है*
*इसके बाद मुख्यमंत्री नैनी झील किनारे पहुंचे जहां उन्होंने चाय की चुस्कियां का आनंद लेते हुए स्थानीय लोगों से बातचीत करी और नैनीताल के हालातों पर चर्चा की।सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर भी चर्चा करते हुए नैनीताल के लिए बेहतर काम किए जाने का सुझाव मांगा।नैनी झील किनारे और सार्वजनिक स्थान पर साफ सफाई कर रहे पर्यावरण मित्रों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल और उनकी समस्याओं को जानते हुए उनके मनोबल को भी बढ़ाया।इसके बाद मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को उनकी सभी समस्याओं के जल्द से जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया*
*चाय के ठेले पर चाय की चुस्की लेने के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुलाकात काशीपुर के कुछ पर्यटकों और उनके बच्चों से हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पर्यटकों से नैनीताल शहर के पर्यटन क्षेत्र के बारे में बातचीत करी और स्वयं पर्यटकों के चाय और नाश्ते का पैसा दिया*

More Stories
खोये मोबाइलों को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने गुम हुए लगभग 3 लाख रू0 के 16 मोबाइल फोनों को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पूरे जनपद में वृहद स्तर पर चल रहा सत्यापन/चैकिंग अभियान, बाहरी प्रदेशों से आकर जनपद में निवासरत/कार्य कर रहे बाहरी व्यक्तियों का किया जा रहा सत्यापन, बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की लगातार सघन चैकिंग कर रखी जा रही है पैनी नजर
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण/प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ, वीवीआईपी रूट, प्रवास स्थल तथा कार्यक्रम स्थल पर त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश