देहरादून: मुख्यमंत्री ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान में सभी प्रदेश वासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है।
मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के बाद कहा कि देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हम सभी देशवासियों का कर्तव्य है कि हम देश को आजादी दिलाने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान गाथाओं को सदैव याद रखे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर इस स्वतंत्रता दिवस पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेश वासियों से इस महान अभियान में प्रतिभाग करते हुए अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पूरे विश्व में हमारी एकता का संदेश जाएगा। आज पूरा विश्व भारत की ओर देखता है। भारतीय संस्कृति, योग व आयुष के महत्व को दुनिया मान रही है।
मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और अन्य गण्यमान्य लोगों ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

More Stories
मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन, विजन के साथ विकास हमारी प्राथमिकता-मुख्यमंत्री
सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत की पड़ताल करने खुद मौके पर पहुंचे सीएम धामी, जन शिकायत की पड़ताल करने मौके पर पहुंचे सीएम, वीडियो कॉल के जरिए अधिकारियों को दिखाई स्थिति
सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए – मुख्यमंत्री