खटीमा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगला तराई खटीमा पहुंचकर अपने निजी आवास पर तिरंगा लगाया। झण्डा लगाने के दौरान उनकी पत्नी श्रीमती गीता धामी भी मौजूद थी।
इस अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान शुरू हो चुका है, जिसके क्रम में अपने निजी आवास पर झंडा लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आजादी का प्रतीक है। तिरंगा हमारी आन- बान,शान, सम्मान, स्वाभिमान के साथ ही हमारी एकता, अखंडता व पहचान का प्रतीक है।
उन्होंने समस्त राज्यवासियों से आज़ादी के प्रतीक “तिरंगा झण्डे“ को अपने घरों पर लगाने का आह्वान किया।
More Stories
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: मतगणना के लिए सभी तैयारी पूरी, मतगणना कार्य में जुटेंगे 15,024 कार्मिक, 8,926 जवानों पर होगा सुरक्षा का जिम्मा
टिहरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विधानसभाओं की मुख्यमंत्री घोषणाओं और अन्य कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश, विधायकों द्वारा उठायी गई जन समस्याओं को गंभीरता से लें अधिकारी
उत्तराखंड के लिए विशेष पूंजीगत सहायता के रूप में केन्द्र से रू. 615 करोड़ की योजनाएं स्वीकृत, पहली किश्त में रू. 380.20 करोड़ की धनराशि जारी, मुख्यमंत्री धामी ने विशेष केन्द्रीय सहायता के लिए प्रधानमंत्री का जताया आभार