देहरादून
सोमवार को देहरादून में पी.बी.ओ.आर पूर्व सैनिक वेल्फेयर ऐसोशिएशन द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को पूर्व सैनिकों ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक वेल्फेयर ऐसोशिएशन द्वारा मंत्री जोशी का भव्य स्वागत किया गया। साथ ही, नववर्ष एवं कृषि विपणन बोर्ड के राष्ट्रीय परिषद् का चेयरमैन नियुक्त होने पर मंत्री को बधाई दी।
अपने संबोधन में मंत्री गणेश जोशी ने कहा सेना को आज पूरी सुविधा मोदी सरकार दे रही है। उन्होंने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री भी सैनिक के पुत्र है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में निरंतर सैनिकों पूर्व सैनिकों के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। मंत्री जोशी ने कहा पूर्व सैनिकों के कार्यक्रम में मैं एक सिपाही के रूप में आता हूं। प्रदेश सरकार एक विजन के साथ कार्य कर रही है और हमारा संकल्प है कि जब राज्य 25 वर्ष होगा तो उत्तराखंड हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्य में शामिल हो इस दिशा में प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है।
इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष पीटीआर शमशेर सिंह बिष्ट, महासचिव कैप्टन आरडी साही, महिला अध्यक्ष राजकुमारी थापा, उपाध्यक्ष कमला गुरुंग, संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, संदिग्धों की तलाश हेतु सुबह से ही जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में वृहद स्तर पर चलाया गया सत्यापन अभियान
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान, पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आपराधिक घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये जनपद में 20 चैकिंग प्वांइट किये निर्धारित
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में कई भवन सील, निर्मल बाग और हरिद्वार रोड क्षेत्र में सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी