देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज पार्टी पदाधिकारियों शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से मसूरी विधानसभा में सदस्यता अभियान की समीक्षा की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सदस्यता अभियान के अंतर्गत पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी आने वाले तीन रविवार को अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा आज विगत 10 वर्षो में देश हित में हुए अभूतपूर्व फैसलों और विकास कार्यों का ही परिणाम है, कि आज जन जन भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान भी किया।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी कमली भट्ट, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, राकेश रावत, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा सहित कई लोग वर्चुअल माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

More Stories
एसएसपी दून की सख्ती, शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी करने वाले छात्र होंगे चिन्हित, छात्र गुटों के बीच हुए झगड़े/मारपीट पर तत्काल अभियोग दर्ज कर होगी सख्त वैधानिक कार्यवाही, सम्बन्धित शिक्षण संस्थान की जवाबदेही भी होगी तय
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा, गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर संभव प्रयास कर रही है सरकार