देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के सुभाष रोड़ स्थित वेडिंग प्वाइंट में गोर्खा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित गोर्खा सम्मेलन में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र गोर्खा बाहुल्य क्षेत्र है, जहां 28 हजार से अधिक गोरखा समाज के लोग हैं। उन्होंने कहा आज पूरा गोर्खा समाज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। उन्होंने कहा उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट भाजपा दुगने अंतर से जीतने के साथ साथ 400 पार का नारा भी साकार होने जा रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयोजकों को आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, भाजपा टिहरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, दर्जाधारी कैलाश पंत मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, गोरखा प्रकोष्ठ के संयोजक अभिषेक शाही, सह संयोजक दिनेश प्रधान, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, पूनम नौटियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
विक्रम हत्याकाण्ड में फरार चल रहे 5 अभियुक्तों पर 02-02 लाख रूपये का ईनाम हुआ घोषित
भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो के साथ 5 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से 30 लाख रू से अधिक मूल्य की स्मैक तथा 500 ग्राम चरस हुई बरामद
उत्तराखंड को विश्वस्तरीय वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री