देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को डीएवी महाविद्यालय कॉलेज छात्र संघ समारोह 2023 के समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने अपने छात्र राजनीति के अपने अनुभवों को भी साझा किया। उन्होंने कहा एबीवीपी का गौरवशाली इतिहास रहा है। उन्होंने खुद विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में काम किया था। यह एकमात्र संगठन है जहां विद्यार्थी और शिक्षक मिलकर काम करते हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी छात्र छात्राओं की उज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत डीएवी पीजी कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण का शिलान्यास भी किया।
इस अवसर पर प्राचार्य केआर जैन, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल सहित छात्र संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार, देवभूमि की धार्मिक, सांस्कृतिक धरोहरों के सरंक्षण एवं संवर्धन पर जोर