देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजकीय दून अस्पताल पहुंचकर बीती रात देहरादून के कैनाल रोड के पास दोस्तों के साथ खेल रहे 12 वर्षीय बच्चे पर गुलदार के हमले में घायल दून अस्पताल में भर्ती निखिल थापा का हाल चाल जाना।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चिकित्सकों को उचित उपचार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित वन विभाग के अधिकारियों को पिंजरा बढ़ने और जल्द से जल्द गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर गुलदार को पकड़ने के निर्देशित किया। उन्होंने कहा सरकार द्वारा घायल को 20 हजार रुपए जो मुआवजा राशि दी जाती है वह पीड़ित परिवार को दे दी गई है। मंत्री ने अधिकारियों को शीघ्र शेष राशि पीड़ित परिवारजनों को देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने अस्पताल में भर्ती हुए अन्य मरीजों का हाल चाल भी जाना।
ज्ञात हो कि घटना बीती देर शाम ( रविवार) को राजपुर थाना क्षेत्र के कैनाल रोड के पास की है। यहां पर सुंधोवाली में रिस्पना नदी किनारे 12 वर्षीय निखिल थापा पुत्र शेरबहादुर थापा अपने चार-पांच दोस्तों के साथ खेल रहा था। शाम करीब सवा छह बजे गुलदार ने 12 वर्षीय निखिल थापा पर हमला कर दिया था।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, संदिग्धों की तलाश हेतु सुबह से ही जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में वृहद स्तर पर चलाया गया सत्यापन अभियान
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान, पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आपराधिक घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये जनपद में 20 चैकिंग प्वांइट किये निर्धारित
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में कई भवन सील, निर्मल बाग और हरिद्वार रोड क्षेत्र में सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी