चंपावत: चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उप चुनाव के लिए प्रचार की समय सीमा रविवार की शाम समाप्त हो गई। मंगलवार को मतदान होना है। इससे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बनबसा से टनकपुर तक बाइक चला कर जनसंपर्क किया। उनके साथ निवर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी और अन्य कार्यकर्ता भी शामिल रहे। भाजपा और स्वयं सीएम धामी इस उप चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करना चाह रहे हैं।
भाजपा ने शुरू में ही 50 हजार पार का लक्ष्य रख दिया था। उस लक्ष्य को पाने के लिए भाजपा और सीएम धामी ने पूरी ताकत झोंक दी। वे लगातार जनता के बीच रहे। भाजपा के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ ही कैबिनेट मंत्री व कई विधायक विधानसभा क्षेत्र से बाहर नहीं निकले। दूरस्थ क्षेत्रों में पैदल जाकर जनता से सीएम धामी के पक्ष में वोट करने की अपील की। सीएम धामी की पत्नी गीता धामी भी लगातार जनता के बीच रहीं। उन्होंने भी कई दूरस्थ इलाकों की दूरी पैदल नापी।
ग्रामीण जनता से संवाद किया और सीएम धामी को ऐतिहासिक जीत दिलाने की अपील की। पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने भी पहले दिन से लेकर आज तक अपनी पूरी क्षमता के साथ लोगों के बीच उपस्थिति बनाए रखी। अब देखना यह है कि चम्पावत विधानसभा की जनता भाजपा के लक्ष्य को पूरा करने की कितना साथ देती है।

More Stories
धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन, प्रदेश में सात हजार किमी से अधिक सड़कें हुईं गड्डा मुक्त
पूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य समान वेतन के लिए 289.98 करोड़ की व्यवस्था, सरकार का बड़ा निर्णय
मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद, अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री