देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर बस पलटी है। देहरादून-हरिद्वार रूट पर लालतप्पड़ के पास दिल्ली से देहरादून आ रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच यात्रियों को चोटें आई हैं। जबकि, दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को 108 की मदद से ऋषिकेश एम्स भेजा गया है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू कर बस में फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को 108 की मदद से ऋषिकेश एम्स भेजा गया। घायलों में सारिका नेगी 22 वर्ष निवासी टिहरी गढ़वाल, मनीषा रावत उम्र 23 वर्ष निवासी देहरादून, अभिजीत उम्र 22 वर्ष निवासी राजस्थान, शिखा निवासी राजपुर देहरादून हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा चालक को नींद की झपकी आने की वजह से हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले ही मसूरी से देहरादून आ रही रोडवेज बस आईटीबीपी एकेडमी के पास पलटी थी। बस हादसे में 25 से ज्यादा यात्री घायल हुए थे।

More Stories
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने थपथपाई पीठ, 29 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पहली अपराध गोष्ठी में भी एसएसपी दून के सख्त तेवर रहे बरकरार, कर्तव्यों के प्रति उदासीनता/लापरवाही पर अब होगा सीधे एक्शन
बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार – मुख्यमंत्री, नंदा गौरा योजना के तहत 33 हजार से अधिक बेटियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुंची राशि, एक क्लिक के जरिए 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख रुपए की धनराशि का हुआ हस्तातंरण