देहरादून
गैंगस्टर के केस में एक साल से फरार शातिर को वसंत विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर मकान बनाया हुआ था। उसके मकान के ध्वस्तीकरण की रिपोर्ट भी पुलिस प्रशासन को भेज रही है।
डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि पिछले साल अतीक अहमद निवासी तुंतोवाला, पटेलनगर के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। उसके खिलाफ जमीन धोखाधड़ी के कई केस दर्ज हैं। वसंत विहार पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी फरार हो गया।
उस पर डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। हाल में वसंत विहार पुलिस को पता लगा कि वह झाझरा में किराये का मकान लेकर रह रहा है। वहां से वसंत विहार पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। जांच में पता लगा कि आरोपी ने अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर मकान बनाया हुआ है। एसएसपी ने बताया कि इस अतीक अहमद के सरकारी जमीन पर बने घर पर जल्द बुलडोजर चलाया जाएगा।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का किया फ्लैग ऑफ
दूर होगा जाम का झाम, 11 स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा, आवास विभाग के अधीन विभिन्न पार्किंग प्रोजेक्ट पर तेजी से हो रहा है काम
धामी सरकार की उत्तराखण्ड में ट्रांसपोर्ट क्रांति की तैयारी, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन