काशीपुर
नगर निगम के पूर्व पार्षद विपिन शर्मा पप्पी की घर के समीप ही फावड़े से हमला कर नृशंस हत्या कर दी गई। हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। इधर, वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है। मौहल्ला कानूनगोयान निवासी करीब 56 वर्षीय विपिन शर्मा पप्पी नगर निगम के पार्षद एवं निगम पार्षद संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह वार्ड से आगामी चुनाव में भी उतरने की तैयारी कर रहे थे। बुधवार सायं घर के समीप ही मौहल्ले के ही व्यक्ति ने फावड़े (पाटल) से हमला कर पप्पी की नृशंस हत्या कर दी।वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। हत्यारोपी फल-सब्जी विक्रेता बताया जा रहा है। हत्या की वजह जमीनी विवाद के रूप में सामने आ रही है। बहरहाल, पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। उधर, शहर की घनी आबादी के बीच हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का किया फ्लैग ऑफ
दूर होगा जाम का झाम, 11 स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा, आवास विभाग के अधीन विभिन्न पार्किंग प्रोजेक्ट पर तेजी से हो रहा है काम
धामी सरकार की उत्तराखण्ड में ट्रांसपोर्ट क्रांति की तैयारी, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन