देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए मदन कौशिक ने आज पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद अजय भट्ट के आवास पर जाकर मुलाकात की,वहीं इस दौरान अजय भट्ट ने मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं दी। वहीं अजय ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और मुख्य्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में आएगी। वहीं इस दौरान अजय भट्ट के आवास पर मदन कौशिक के साथ मुलाकात के दौरान भाजपा नेता बलजीत सोनी महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट और प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार भी मौजूद रहे।
More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला बाजार में दुकानदारों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों के बीच मनाई दीपावली
सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में भाजपा जिला अध्यक्षों के साथ की वर्चुअल बैठक