खजान दास , विधायक , BJP
देहरादून
देहरादून में चल रहे स्मार्ट सिटी के काम की धीमी रफ्तार के चलते राजपुर विधायक खजान दास भाजपा से नाराज चल रहे हैं । मीडिया से रूबरू होते वक्त खजान दास ने बताया कि समस्त अधिकारियों और सरकार को अवगत करवाने के बावजूद स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेज़ी नही आ रही वहीं राजपुर विधानसभा में 90% काम स्मार्ट सिटी के ही अंतर्गत करवाए जाने हैं ।
इन अधूरे छूटे कार्यों के चलते जनता और स्थानीय निवासियों को कई परेशानीयों का सामना करना पड़ता है , जिसके चलते अब विधायक के पास अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने में बैठने के अलावा कोई चारा नहीं बचता , यदि 25 तारीक तक स्मार्टसिटी के कार्य प्रणाली में सुधार नहीं किया जाता तो विधायक खजान दास अपनी ही सरकार के खिलाफ घंटाघर पर धरने पर बैठेंगे ।
बताते चलें स्मार्ट सिटी के अंतर्गत सड़क की मरम्मत और डामरीकरण का काम अब पीडब्ल्यूडी को सौंप दिया गया है ।

More Stories
एटीएम बदलकर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाली युवती सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रधानमंत्री सुरक्षा ड्यूटी में महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी, 550 महिला पुलिस अधिकारी/कर्मियों ने संवेदनशील स्थलों में संभाला मोर्चा
सीएम धामी ने हरिद्वार में सद्भावना सम्मेलन से सामाजिक एकता का दिया संदेश, मुख्यमंत्री धामी ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना को बताया भारत की पहचान