देहरादून: अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने आखिरकार अपना उम्मीदवार तय कर दिया है। भाजपा ने स्वर्गीय विधायक सुरेंद्र जीना के बड़े भाई महेश जीना को अपना उम्मीदवार बनाया है। ये बात पहले से ही तय मानी जा रही थी। दरअसल स्वर्गीय विधायक सुरेंद्र जीना की क्षेत्र में अच्छी पकड़ थी। इसके अलावा उनके सभी कार्यों में उनके भाई शामिल होते थे। इन सब बातों को देखते हुए बीजेपी ने महेश जीना पर दांव खेला है।
महेश जीना ने बीकॉम की पढ़ाई की है और वो एक व्यवसायी हैं। वो काफी लंबे वक्त से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रहे हैं। आपको बता दें कि विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन के कारण विधानसभा की सल्ट सीट रिक्त हो गई थी। अब इसके उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 17 अप्रैल को इस सीट पर उपचुनाव होगा।

More Stories
माह अप्रैल में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के लिये किया गया विदाई समारोह का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को दी गई भाव-भीनी विदाई
मुख्य सचिव ने चारधार यात्रा मार्गों के मानसून सीजन से पहले दुरूस्तीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग, बीआरओ, एनएचएआई एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह में किया प्रतिभाग, बुजुर्गों को बताया समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर