देहरादून : वर्दी पहनकर जनता की रक्षा करने और राज्य की रक्षा करने की चाह रखे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जी हां बता दें कि उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में जल्द एसआई और पुलिस कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। जी हां बता दें कि ये जानकारी खुद डीजीपी अशोक कुमार ने रविवार को पुलिस लाइन के निरीक्षण के दौरान मीडिया से बात करते हुए ये बात कही।
डीजीपी ने कहा कि उत्तराखंड में मार्च में एसआई के 167 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। डीजीपी ने जानकारी दी कि 2 हजार पदों पर पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए मई से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि चीन व नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों में सीएम ने 11 पुलिस चौकी खोलने की मंजूरी दी है। इस पर जल्द काम शुरू होगा। डीजीपी ने कहा पुलिस सड़क, महिला सुरक्षा व अवैध शराब के खिलाफ अपना अभियान और तेज करेगी। डीजीपी ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए जवाबदेही तय की गई है। बेहतर काम करने वाले पुलिस कर्मी सम्मानित किया जा रहा है और सम्मानित किया जाएगा लेकिन कोई पुलिसकर्मी काम के प्रति, ड्यूटी में लापरवाही बरतता है तो उसे पर कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
देशभर के दिग्गज एनेस्थीसिया विशेषज्ञों का सुभारती में जमावड़ा, 15वें आईएसएकॉन-यूके 2026 का भव्य शुभारंभ
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई