ऋतु खण्डूरी, अध्यक्ष, उत्तराखंड विधानसभा
देहरादून
आखिरकार विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने बड़ा निर्णय लेते हुए विधानसभा में भर्तियों की जांच रिपोर्ट को स्वीकार करते हुए उत्तराखंड शासन को रिपोर्ट प्रेषित की है । विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कहा कि 2016 से लेकर 2022 तक विधानसभा में विभिन्न पदों पर 228 नियुक्तियां हुई थी … जिसमे कई तरह की अनियमितता बरती गई थी । इसलिए जांच समिति ने अपने सुझाव इस नियुक्तियों को निरस्त करने की मांग की है जिसे अध्यक्ष ने स्वीकार करते हुए पदों को निरस्त करने लिए शासन को भेज दिए है । विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कहा कि शासन के द्वारा इन पदों को निरस्त किया जा रहा है और उसमें जैसे ही शासन का निर्णय आएगा आगे की कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश है विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से दिया गया क्योंकि उनके द्वारा इन नियुक्तियों में पूरी तरह की अनियमितताएं बरती गई थी। आपको बता दें कि वर्ष 2016 में 150 , वर्ष 2020 में 6, वर्ष 2021 में 72 नियुक्ति की गई थी और इन सभी नियुक्तियों में अनियमितताएं की पुष्टि जांच रिपोर्ट में हुई है ।

More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का किया शुभारम्भ, मुख्यमंत्री, 295.21 करोड़ के विकास कार्याे का किया लोकार्पण/शिलान्यास
कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश