देहरादून
कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले विधायक राजेंद्र भंडारी ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। दिल्ली में अनिल बलूनी और सीएम धामी की मौजूदगी में भंडारी ने बीजेपी की सदस्यता ली। राजेंद्र भंडारी के बीजेपी में जाते ही अब ये भी साफ हो गया है कि उनकी विधानसभा की सदस्यता भी चली जाएगी। यानी राजेंद्र भंडारी को अब उपचुनाव लड़ना होगा।महेंद्र भट्ट के राज्यसभा जाने के बाद राजेंद्र भंडारी के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें लगाई जाने लगीं थीं और आज उन्होंने औपचारिक तौर पर पार्टी छोड़ भी दी है और बीजेपी ज्वाइन भी कर ली है। पौड़ी लोकसभा सीट की 14 विधानसभाओं में कांग्रेस के पास सिर्फ बदरीनाथ की ही सीट थी मगर भंडारी के बीजेपी में जाने से अब कांग्रेस खाली हाथ हो गई है। गणेश गोदियाल को कांग्रेस ने पौड़ी से उम्मीदवार बनाया है और कल ही गोदियाल ने बीजेपी उम्मीदवार अनिल बलूनी से कुछ सवाल पूछे थे। गोदियाल ने बलूनी को ताकतवर नेता बताते हुए पौड़ी से जुड़े मुद्दों पर जवाब मांगा था और आज बलूनी ने राजेंद्र भंडारी को बीजेपी में शामिल कराकर चुनावी जंग का बिगुल फूंक दिया है।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश