श्वेता चौबे, एसएसपी पौड़ी
पौड़ी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा अंकिता हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य व उसके साथियों पर गैंगस्टर अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके अनुसार उनके द्वारा अपराधिक कृत्य कर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की गई थी। जिसके मध्यनजर पुलिस द्वारा पुलकित आर्य द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई चल अचल संपत्ति की जानकारी जुटाई गई, तो यह तथ्य प्रकाश में आए कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य द्वारा जनपद हरिद्वार में लगभग एक करोड़ 75 लाख की अवैध संपत्ति अर्जित की गई है इसके साथ ही उसके द्वारा जनपद पौड़ी में लगभग एक करोड़ छह लाख की अवैध संपत्ति अर्जित की गई है। जिसके मद्देनजर उनके द्वारा जिलाधिकारी पौड़ी व जिलाधिकारी हरिद्वार को अवैध अर्जित संपत्ति की कुर्की के संबंध में रिपोर्ट प्रेषित की गई है। उन्होंने कहा कि दोनों जनपदों की अवैध संपत्ति लगभग पौने तीन करोड़ रुपए की है। और इस अवैध संपत्ति की कुर्की के संबंध में उनके द्वारा दोनों ही जनपदों के जिलाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है उन्होंने बताया कि दोनों जनपदों के जिलाधिकारियों के आदेश के बाद पुलकित आर्य की दोनों ही जनपदों की अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति की कुर्की की जाएगी।

More Stories
चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, तीर्थ पुरोहितों, होटल एवं ट्रैवल संगठनों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार
वीकेंड पर दून पुलिस ने उतारा थार सवारों का खुमार, ड्रंक एंड ड्राइव व यातायात नियमो के उल्लंघन पर कई काली थार सहित दर्जनों वाहनो को पुलिस ने किया सीज
सीएम धामी की अगुवाई में 18 वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, प्रधानमंत्री 28वीं बार, मंगलवार को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर