मसूरी
मसूरी लाइब्रेरी वाल्मीकि मंदिर के पास सवाय होटल का पुश्ता गिरने से बड़ा हादसा हो गया । पुश्ता के मलवे में चपेट में पाच कार आ गई जो पूरी तरीके से छतिग्रस्त हो गइर्। वहीं सड़क पर आए बलवे से सड़क के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, मसूरी प्रशासन और फायर सर्विस के जवान मौके पर पहुंचे और सड़क पर आए मलबे को हटाकर यातायात को सुचारू किया गया। वहीं कारों से मलवे को हटाने का काम किया जा रहा है जिससे कि किसी व्यक्ति के मलवे ना होने की संभावना को दूर किया जा सके। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के समय अचानक से सवाय होटल का पुष्ते का एक बड़ा भाग गिर गया जिसकी चपेट में कई कारे आ गई। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति उस मलबे की चपेट में नहीं आया। उन्होंने बताया कि मलवे में कारें दबी है ऐसे में उसमें कोई व्यक्ति ना हो इसको लेकर मलवे को हटाना का काम किया जा रहा है। मसूरी कोतवाल दिगपाल सिंह कोहली ने बताया कि सड़क पर आए मलबे को हटाकर यातायात को सुचारू किया जा रहा है वही जेसीबी के माध्यम से मलबे को हटाकर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मलबे में कोई व्यक्ति ना दबा वा ना हो उन्होंने कहा कि पूरे घटना की जांच की जा रही है। बता दे दो साल पहले भी वाल्मीकि मंदिर के पास सवाय होटल का पुश्ता गिरा था जिसकी चपेट में कई वाहन आकर क्षतिग्रस्त हो गए थे जिस पर प्रशासन द्वारा सवाय होटल के प्रबंधक को सड़क किनारे होटल के सभी पुश्ता को ठीक करने के निर्देश दिये गए थे। परन्तु होटल प्रबंधन की लापरवाही साफ देखी जा रही है।

More Stories
चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, तीर्थ पुरोहितों, होटल एवं ट्रैवल संगठनों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार
वीकेंड पर दून पुलिस ने उतारा थार सवारों का खुमार, ड्रंक एंड ड्राइव व यातायात नियमो के उल्लंघन पर कई काली थार सहित दर्जनों वाहनो को पुलिस ने किया सीज
सीएम धामी की अगुवाई में 18 वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, प्रधानमंत्री 28वीं बार, मंगलवार को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर