देहरादून
विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ही उत्तराखंड में बड़े सियासी ड्रामे की आहट शुरू हो गई है । भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने मूर्ति के किलाबंदी में जुट गई है भाजपा ने सरकार बनाने का अभियान पर जोड़ तोड़ की राजनीति के रणनीतिकार राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय को देहरादून भी कर इसकी शुरुआत भी कर दी है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने पार्टी के कई क्षेत्रपो को मोर्चे पर उतारा है।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने देहरादून पहुंचने के साथ ही अपना काम शुरू कर दिया है इसमें एक तरफ उनके द्वारा पार्टी के मतदान अभिकर्ताओं को अलर्ट रहने और मतदान के दौरान किस प्रकार से काम किया जाता है उस के दिशा निर्देश दिए जाने का काम किया गया है वहीं दूसरी तरफ उन्होंने पार्टी के अलग-अलग नेताओं के साथ मुलाकात करना भी शुरू कर दिया है। साथ ही बीजेपी नेता कि इन मुलाकातों के मायने प्रदेश में एक बार फिर राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है । हालांकि भाजपा के सभी नेता सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं जिसमें भाजपा को उम्मीद है कि भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी और उसे किसी अन्य दल के सहयोग की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन फिर भी एग्जिट पोल के अनुमानों के हिसाब से जिस तरीके के रुझान दिख रहे हैं उसको देखते हुए भाजपा अब कोई भी ऐसा मौका नहीं छोड़ना चाहती है जो सरकार बनाने की राह में रोड़ा बन सके इसलिए पार्टी के तरफ से हद विकल्प पर गंभीरता से काम किया जा रहा है।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौरान उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द