जम्मू
जम्मू-कश्मीर में बृहस्पतिवार को भारतीय सेना के ट्रक में आग लगने से 5 जवानों की मौत हो गई है।
सूत्रों के अनुसार जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में अज्ञात आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड के संभावित उपयोग के कारण सेना के ट्रक में आग लग गई थी।
घटना में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के 5 जवानों की मृत्यु हुई है और एक जवान बुरी तरह घायल हो गया है।
बताते चलें कि मृतक पांचों सैनिक राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के थे और इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए तैनात किए गए थे।
कहा गया है कि अपराधियों का पता लगाने के लिए अभियान जारी है और आगे की जानकारी का पता लगाया जा रहा है।
वहीं आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने पुंछ के भिंबर गली क्षेत्र में सैन्य वाहन पर हमले की जिम्मेदारी ली है। PAFF के प्रवक्ता तनवीर अहमद राथर ने इंटरनेट मीडिया पर एक बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली और कश्मीर में जी-20 बैठक को भी निशाना बनाने की धमकी दी है।
बताया गया है कि आज लगभग दोपहर तीन बजे राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच हाइवे से गुजर रहे सेना के एक वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की। माना जा रहा है कि आतंकवादियों ने ग्रेनेड का भी इस्तेमाल किया, जिससे वाहन में आग लग गई. भारी बारिश और कम दृश्यता का फायदा उठाते हुए ये आतंकी हमला हुआ।

More Stories
रीयूनियन भारत, वन ट्री“ के नाम से जागरूकता के उद्देश्य से वर्तमान में भारत भ्रमण पर निकले मशहूर साइक्लिस्ट सोमेन देवनाथ ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट
दून पुलिस फिर बनी मददगार, लावारिस हालत में मिली 4 वर्षीय मासूम बालिका के परिजनों को 1 घंटे के अन्दर ढूढ़कर पुलिस ने बालिका को सकुशल किया परिजनो के सपुर्द
सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 6 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस में किया गिरफ्तार, अभियुक्तो द्वारा बाइक सवार युवक व युवती के साथ दिया था मारपीट की घटना को अंजाम