उत्तराखंड में आज कोरोना के 500 नए मामले सामने आये हैं. जबकि दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है. वहीं 125 मरीज ठीक भी हुए हैं.
कोरोना बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 5, बागेश्वर में 4, चमोली में 1, चंपावत में 1, देहरादून में 236, हरिद्वार में 149, नैनीताल में 49, पौड़ी में 14, पिथौरागढ़ में 5, रुद्रप्रयाग में 2, टिहरी में 11, ऊधमसिंह नगर में 22 और उत्तरकाशी में 1 मामला सामने आया है.
वहीँ प्रदेश में अब तक कुल 1,00,911 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमे से 95,455 मरीज कोरोना की जंग जीत चुके हैं, जबकि 1,719 लोगों की जान जा चुकी है. इस समय प्रदेश में 2236 सक्रिय संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक