दिल्ली: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज दिल्ली में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से उनके आवास पर मुलाकात की| इस दौरान दोनों के बीच उत्तराखंड की विकास योजनाओं एवं कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर वार्ता हुई| राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने विधानसभा अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए पुष्प गुच्छ भेंट किया|
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार को जिला बनाने से लेकर क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर सांसद से विस्तार मे चर्चा वार्ता की| सांसद ने उत्तराखंड के आगामी बजट सत्र की तैयारियों को लेकर भी विधानसभा अध्यक्ष से जानकारी ली| बता दें कि उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद ऋतु खंडूडी की यह सांसद अनिल बलूनी से पहली मुलाकात है| इस अवसर पर अनिल बलूनी ने ऋतु खंडूडी को प्रथम महिला विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में सफलतम कार्यकाल के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

More Stories
धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन, प्रदेश में सात हजार किमी से अधिक सड़कें हुईं गड्डा मुक्त
पूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य समान वेतन के लिए 289.98 करोड़ की व्यवस्था, सरकार का बड़ा निर्णय
मुख्यमंत्री ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद, अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी – मुख्यमंत्री