देहरादून
देश के लिए लड़ते हुए उत्तराखंड के एक और जांबाज में अपनी जान दे दी। शहीद की अगले महीने शादी होनी थी लेकिन इससे पहले ही हंसते खेलते परिवार में मातम छा गया है।
पौड़ी जनपद के सकलानी पोखरा निवासी मनदीप सिंह नेगी की ड्यूटी इन दिनों जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में लगी हुई थी। मनदीप सिंह 11 वीं बटालियन में राइफलमैन के पद पर तैनात थे जो सरहद पर ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए हैं।
उनकी शहादत की सूचना उनके घर पर मिलने के बाद ही घर में मातम छा रखा है। मनदीप सिंह नेगी अपने पिता की इकलौती संतान है और अगले महीने ही उनका विवाह होना निश्चित हुआ है। गत वर्ष 2 माह की छुट्टी पर आए थे और उसी दौरान उनकी शादी भी तय की गई थी। इन दिनों पूरे घर में शादी की तैयारी चल रही थी जो अब मनदीप की शहादत के बाद अब माता में बदल गई हैं।
मनदीप का पार्थिव शरीर शनिवार तक देहरादून आने की संभावना है।

More Stories
रायपुर क्षेत्र में हुए वृद्ध महिला के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को दून पुलिस ने 12 घंटे के अंदर सुलझाया, घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, घर पर काम करने वाला नौकर ही निकला घटना का सूत्रधार
प्रेमनगर क्षेत्र मे हुई मारपीट की घटना का संज्ञान लेकर पुलिस स्वयं बनी वादी, दोनों ही पक्षों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर घटना में शामिल 2 महिलाओं सहित 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक के माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की अगस्त माह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन