देहरादून
यूकेएसएसएससी द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा में हुई अनियमितताओं की शिकायत पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर पंजीकृत हुए मुकदमे में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही करने के लिए अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ व उनकी टीम के सदस्यों उपनिरीक्षक- दिलवर सिंह, नरोत्तम बिष्ट, उमेश कुमार, विपिन बहुगुणा को मुख्यमंत्री द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2022 के अवसर पर *विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक* प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस नीति है। जिसके फलस्वरूप उक्त प्रकरण में अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर उनके द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। जिस पर पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय ने अभियोग की जांच एसटीएफ को सौंपी।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौरान उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द