देहरादून
अपने अमेरिका यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में उत्पादित लंबे दाने के चावलों को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को उपहार में भेंट करने पर प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा यह प्रधानमंत्री जी का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव को दर्शता है। उन्होंने उत्तराखंड के लंबे चावल को विश्व पटल पर एक नई पहचान देकर राज्य के कृषकों का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा यह समूचे प्रदेश के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण है। इसके मंत्री गणेश जोशी ने समस्त प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री का आभार भी प्रकट किया।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो दस दान राशि अमेरिका के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को भेंट किए उनमें उत्तराखंड का लंबे दाने वाला चावल भी शामिल है।

More Stories
दुःखद: पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का देर रात ह्रदयघात के चलते निधन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 12 वारंटियों को किया गिरफ्तार
डोईवाला क्षेत्र से गुमशुदा 6 वर्षीय बालिका को 2 घंटे के अंदर दून पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द