देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी देहरादून के सलियावाला में माँ कामाख्या माता मन्दिर मूर्ति स्थापना एवं विशाल भण्डारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का सलियावाला गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने माँ कामाख्या माता के दर्शन किए और उनका आशिर्वाद लिया और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की भी कमाना की।
इस दौरान जूना अखाड़ा से मंहत चन्द्रगिरी महाराज द्वारा मंत्री गणेश जोशी से माँ कामाख्या माता के मंदिर के मार्ग का सुदृढ़ीकरण करने का आग्रह किया। जिसपर मंत्री जोशी ने सकारात्मक भरोसा देते हुए शीघ्र कार्रवाई की बात कही। वहीं इस दौरान मंत्री जोशी ने माँ कामाख्या माता के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की और उनका हालचाल भी जाना ।
इस अवसर पर अखाड़ा से मंहत चन्द्रगिरी महाराज, कांग्रेस नेता आर्येंद्र शर्मा, प्रेम पवार, सिकंदर सिंह, अनिल सेनी, विमल, पार्षद संजय नौटियाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का किया फ्लैग ऑफ
दूर होगा जाम का झाम, 11 स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा, आवास विभाग के अधीन विभिन्न पार्किंग प्रोजेक्ट पर तेजी से हो रहा है काम
धामी सरकार की उत्तराखण्ड में ट्रांसपोर्ट क्रांति की तैयारी, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन