
देहरादून
राजधानी दून में लगातार बढ़ते जघन्य अपराधों के बीच सरकार ने देहरादून के पुलिस कप्तान एसएसपी अजय सिंह का स्थानांतरण कर दिया है। उनकी जगह जिले की कमान हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को दी गई है।
हरिद्वार का एसएसपी नवनीत भुल्लर को बनाया गया है। अभी तक नवनीत एसएसपी एसटीएफ का कार्यभार देख रहे थे। वहीं, देहरादून से हटाए गए अजय सिंह को एसटीएफ के एसएसपी की अहम कमान भी दी गई है। इसके साथ ही सरकार ने कुल 20 पुलिस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है।
जिसमें मुख्य रूप से ऊधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा भी शामिल हैं। उन्हें यहां से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना बनाया गया है। उनकी जगह एसपी चंपावत अजय गणपति को ऊधम सिंह नगर भेजा गया है।
सचिव गृह शैलेश बगोली के आदेश के अनुसार कुल 20 स्थानांतरित अधिकारियों में 08 जिलों के कप्तान (एसएसपी/एसपी) शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ किया है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था सर्वोपरि है। ऐसा माहौल बनाना है, जिसमें लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

More Stories
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना जनविश्वास का सबसे बड़ा अभियान, 630 कैंपों के माध्यम से 4.92 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी
देहरादून में शूट आउट, खनन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मृतक विक्रम शर्मा का रहा है आपराधिक इतिहास, पुलिस जांच में जुटी
तिब्बती मार्केट में हुई युवक की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना की साजिश में शामिल मृतक की माँ सहित 2 अन्य सहयोगियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मृतक व्यक्ति का अपनी माँ व उसके सहयोगियों के साथ सम्पत्ति को लेकर चल रहा था विवाद