देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी की कुशलक्षेम जानने के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल पहुंचकर श्रीमती सुशीला बलूनी से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने श्रीमती सुशीला बलूनी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की साथ ही मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री मोहन सिंह गांववासी की कुशलक्षेम जानने के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मोहन सिंह गांववासी से मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने मोहन सिंह गांववासी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

More Stories
चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, तीर्थ पुरोहितों, होटल एवं ट्रैवल संगठनों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार
वीकेंड पर दून पुलिस ने उतारा थार सवारों का खुमार, ड्रंक एंड ड्राइव व यातायात नियमो के उल्लंघन पर कई काली थार सहित दर्जनों वाहनो को पुलिस ने किया सीज
सीएम धामी की अगुवाई में 18 वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, प्रधानमंत्री 28वीं बार, मंगलवार को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर